Wednesday, 19 December 2012

एक लड़की होने का दर्द





बलात्कार की घटनाएं न सिर्फ पीड़ितों के जीवन पर कहर बनकर टूटती हैं बल्कि परिवार और समाज पर भी धब्बा होती हैं। ऐसी घटनाएं आधी आबादी (महिलाओं) के मन में खौफ पैदा करती हैं। हमारा समाज और नेतृत्व महिलाओं को इस खौफ से निकालने के बजाए उन पर और अधिक पाबंदी लगाने की वकालत करता है।

दिल्ली में रविवार को गैंगरेप का शिकार बनी छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है. सोमवार को अस्पताल में भर्ती हुई छात्रा की मौत से जंग जारी है, लेकिन इस बीच गजब की हिम्मत दिखाते हुए इस लड़की ने अपनी मां को एक संदेश लिखा.

पीड़ित छात्रा वेंटीलेटर पर है. डॉक्टरों की कहना है कि अभी उसके बारे में कुछ कहा नही जा सकता, जख्म गहरे हैं और हालात नाजुक है. पीड़ित छात्रा अभी भी कुछ बोल नहीं पा रही है लेकिन उसने अपनी मां को संदेश लिखा और इस संदेश से हमारे समाज का एक कड़वा सच सामने आ गया है.
संदेश में उसने लिखा, 'उस रात मेरा क्रेडिट कार्ड भी चला गया. वो दरिंदे मेरा मोबाइल भी उठा कर ले गए, लेकिन घर पर जो मेरा पुराना मोबाइल पड़ा है उसमें मेरे दो दोस्तों का नंबर है. उन्हें फोन करके बोल दीजिएगा कि मैं तीन महीने के लिए बाहर गई हूं.'
ये एक लड़की होने का दर्द है. इस दर्द को समझना भी आसान नहीं है. लेकिन ये लड़की ना सिर्फ ये दर्द बर्दाश्त कर रही है बल्कि पूरे जज्बे के साथ इससे लड़ भी रही है. लेकिन शायद ये लड़की होने की मजबूरी है या फिर हमारे समाज और उसकी सोच से जो माहौल बना है उसकी मजबूरी. ये लड़की अपने दोस्तों के बीच वापस तो जाना चाहती है, लेकिन नहीं चाहती कि उन्हें कुछ भी पता चले.
पीड़ित छात्रा को ये नहीं पता कि दो दिन से पूरा देश बस उसकी ही चर्चा कर रहा है. उसे ये भी नहीं पता उसके साथ आज पूरा समाज खड़ा है, उसे हौसला देने के लिए हर शख्स आगे आने को तैयार है. लेकिन इस सब के बीच एक बड़ा सच ये भी है कि जिस लड़की के साथ ऐसी बड़ी वारदात हो जाती है. वो भी सबसे पहले इसे छिपाना चाहती है.

एक अपील,हर एक नागरिक से जो सोचता है कि जो हुआ गलत है और इस तरह के अमानवीय व्यवहार के खिलाफ सख्त नियम होने चाहिए..हम सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानून की मांग करते हैं,कृपया इस पोस्ट को SHARE करे और इस मुहीम के प्रति अपना समर्थन दिखाए!!

लेखक अभिशेक सुमन






2 Comments:

At Friday, December 21, 2012 2:41:00 am , Blogger Sandy said...

जो दिल्ली में हुआ है पहली बार
नही हुआ है, हर रोज बलात्कार
की खबरें आती है , कुछ घटनाओ में हर हदे
पार हो जाती है, सुनके बहुत
बुरा लगता है मेरे को भी आप

लोगो को भी, पर फिर चुप करके बैठ
जाते हैं हम सब लोग, मुझे ऐसी घटनाओ
में आपने अंदर ही कमी नजर आती है के हम
आखिर हर बार चुप क्यूँ बैठ जाते
हैं .इसी कमी पे दो पंक्तियाँ कह
रहा हूँ :-
इस देस की आत्मा आज चीखती है पर
नजर नही आती
कैद जो बैठी है आम-जन
की चुप्पी की दीवारों में
ये दीवारें इतनी मजबूत हो गयी है
दफ़न हो जाती है हर चीख यहाँ
.
.
सडकों पे
बेपर्दा होती नारी की चीख
माँ की कोख मैं मरती बेटी की चीख
दहेज़ के लिए जलती अबला की चीख
भूख से लड़ते गरीब की चीख
न्याये के लिए भटकते परिवार
की चीख
सरकार के घोटालों की चीख
आंतकी हमले , बम विस्फटों से
उभरती चीख
.
.
चीख -चीख इन दीवारों में हर जगह है
चीख
चुप है तो वो है बस आम-जन
धिक्कार ह

 
At Friday, December 21, 2012 2:52:00 am , Blogger Abhishek said...

बहुत खुब ऊज्जल जी !!!!

 

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home