तुम बहुत अनमोल हो सचिन
क्रिकेट जगत के लिए वनडे से सचिन तेंदुलकर का संन्यास लेना दुखद है। हालांकि थोड़ी राहत की बात यह है कि कुछ समय के लिए ही सही इस दिग्गज बल्लेबाज के चाहने वाले मास्टर-ब्लास्टर को क्रिकेट के लंबे प्रारूप में खेलते हुए देख पाएंगे। खेल और शायद जीवन की यह सच्चाई है कि हर अच्छी चीज का अंत होता है और आज सचिन के साथ भी यही हुआ।
सचिन जैसा बल्लेबाज पीढ़ी में एक बार पैदा होता है। उनके साथ खेलना किसी भी क्रिकेटर के लिए गौरव की बात है और मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने उनके साथ इतने लंबे समय तक खेला और क्रिकेट का लुत्फ उठाया। मैंने पहली बार उन्हें इंदौर में अंडर-15 कैंप के दौरान देखा था। उनमें गजब की प्रतिभा थी, लेकिन तब यह कोई नहीं सोच सकता था कि वह इतना कुछ हासिल करेंगे। मेरा हमेशा से ही मानना रहा है कि आप में प्रतिभा जन्मजात हो सकती है, लेकिन आप इससे किस तरह अपने करियर को बुलंदी पर पहुंचाते हैं यह अहम होता है और सचिन इसके जीते जागते उदाहरण हैं।
सचिन ने क्रिकेटरों को बड़ी इज्जत दिलाई है। हर इंसान को एक ना एक दिन संन्यास लेना पड़ता है। इसलिए हमें सचिन के फैसले का सम्मान करना चाहिए।
लेखक के स्वतंत्र विचार हैं | सौरव गांगुली के ब्लॉग से कुछ लिया गया है |
लेखक - अभिषेक सुमन


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home