21वीं सदी के सबसे बड़े इंकलाब से उभरा नायक
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से शनिवार को पुरे देश ने आम आदमी के उत्थान की एक अद्भुत लीला देखी।आम आदमी के संघर्ष और इस संघर्ष की करिश्माई सफलता के प्रतीक बने अरविंद केजरीवाल।एक ऐसा सख्स जिसने अन्ना हजारे के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकपाल और उससे पहले सरकारी काम में पारदर्शिता के लिए सूचना का अधिकार कानून के लिए आंदोलन कर पूरे देश को एकजुट किया था।अगर दलगत राजनीति से उपर उठकर सोचें तो सच में एक आम आदमी के स्वागत का वक्त है।दिल्ली के सातवें और सबसे युवा मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले अरविंद केजरीवाल बड़े ही सीधे-साधे और स्वच्छ छवि के माने जाते हैं। गौरतलब है की दिल्ली विधान सभा चुनाव में अरविन्द की आम आदमी पार्टी ने २८ सीट पर कब्ज़ा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिल्ली में उभरे।अपने समर्थकों से व्यक्तिगत राय लेने के बाद उन्होंने उसी कांग्रेस पार्टी के समर्थन से सरकार बनाया,जिसके खिलाफ़ उन्होंने चुनाव लड़ा था।एक आम आदमी के रूप में अपनी छवि को प्रस्तुत करने वाले केजरीवाल ने लाल बत्ती से लेकर भी.आई.पी सुरक्षा तक को ठुकरा दिया।विरोधियों की मानें तो केजरीवाल द्वारा जनता को किये गए कुछ वादें संभव नहीं हैं-जिसमें ५० फीसदी तक बिजली के दामों में कटौती और प्रतिदिन ७०० लीटर तक मुफ्त पानी।वाकई इन वादों को पूरा करना केजरीवाल के लिए अग्निपरीक्षा है।सवाल ये कि क्या अरविंद केजरीवाल अपने वादों को पूरा कर पाएंगे। कहीं ऐसा तो नहीं आम आदमी पार्टी ने जिन वादों का सपना दिखाकर दिल्ली का दिल जीता है वो वादे हवा हवाई साबित हो जाएंगे।आशा करतें हैं की अगर वो अच्छा काम करें, तो शायद दिल्ली और देश, दोनों के लिए बेहतर होगा।
लेख़क-अभिषेक सुमन


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home