HAPPY FATHER'S DAY
आज फादर्स दे है। भले ही अपनोँ से प्यार करने के लिए कोई खास दिन की जरुरत नहीँ पड़ती है फिर भी आज का यह खास दिन समस्त पिता को समर्पित है। जब भी कभी हमें विशेष वस्तु की जरूरत होती है तो सबसे पहले हम पिता को ही याद करते हैँ। बेटियों के लिए जहां उनके पिता एक आदर्श पुरुष होते है। वहीं बेटों के लिए पिता उनके बेस्ट फ्रेंड और मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। बच्चे के सबसे पहले सुपरमैन, उनके पिता ना सिर्फ बच्चों से बहुत प्यार करते हैं बल्कि उन्हें सही राह पर लाने के लिए अगर कभी- कभार उन्हें डांटना भी पड़े तो भी वह इसमें कोई कसर नहीं छोड़ते। संतान के जीवन में उसके पिता की क्या अहमियत है यह कुछ शब्दों में समझा पाना मुमकिन नहीं है। भावनाओं से जुड़े रिश्ते शब्दों में तो बयां नहीं किए जा सकते लेकिन आज हमारी जीवनशैली इतनी अधिक व्यस्त और जटिल हो चुकी है कि पिता को उनके खास होने का अहसास तक हम नहीं करवा पाते। वह शख्स जिनकी सेवा में अगर हम अपना पूरा जीवन भी लगा दें तो भी कम है, के लिए हम अपनी दिनचर्या में से चंद लम्हें तक नहीं बटोर पाते। भौतिकवाद से जूझ रही आज की पीढ़ी के लिए अपने माता-पिता को समय देना भले ही मुश्किल है लेकिन आज फादर्स डे के दिन हम भगवान के दिए हुए अनमोल तोहफे, अपने पिता को यह तो बता ही सकते हैं कि हमारे जीवन में उनका स्थान कितना महत्वपूर्ण और जरूरी है और हमारे लिए उनकी उपस्थिति क्या मायने रखती है। पिता अपनी सभी खुशियां अपने बच्चों पर न्यौछावर कर देते हैं तो क्या हम अपने सभी काम छोड़कर एक दिन अपने पिता के नाम नहीं कर सकते। फाडर्स डे की हार्दिक शुभकामना।
लेखक- अभिषेक सुमन
लेखक- अभिषेक सुमन
