Saturday, 29 December 2012

हार गई एक जिंदगी



आज एक बार फिर मानवता हार गई दरिंदगी से !!!!

दामिनी का देहांत......लड़कियों और महिलाओं के प्रति हो रही इस तरह की वैशियाने घटनाओं को रोकने कड़े कानून के रूप में देश में नया सूरज लेकर आये......यही हमारी उसको सच्ची श्रद्दांजलि होगी.....भगववान उसको स्वर्ग में जगह देकर हमारे बीच में अमर बनाए और उसके परिवार वालों को दुख सहने की असीम शक्ति दें.



R.I.P दामिनी को समर्पित


खूब लड़ी मर्दानी वो तो दिल्ली की इक लड़की थी,
छ: छ: दरिंदों से झुझी थी वो खूब लड़ी मर्दानी थी,
बेरहमी से नोचते रहे इस सबको वो सहती रही,
खूब लड़ी मर्दानी वो तो दिल्ली की इक लड़की थी.....

पूरे देश को हिला गयी वो यंत्र तंत्र को जगा गयी,
पीड़ा हरती रोती रही माँ से अपनी वो कहती रही,
जीना हैं मुझको ~ "माँ मुझे जीने दो- मुझको जीने दो" ,
खूब लड़ी मर्दानी वो तो दिल्ली की इक लड़की थी,

तेरह दिन तक लड़ती रही नियती से करके दो दो हाथ...
निडर होकर लिखती रही मन की अपनी व्यथा बेचारी,
मरी नही वो " अमर " हो गयी गुमनाम वो "दामिनी" थी,
खूब लड़ी मर्दानी वो तो दिल्ली की इक लड़की थी ...

अब देश को जागना हैं दोबारा ना हो इसे रोकना हैं,
शर्म भी आती और दुख भी होता पर देश ये क्यों है सोता,
हर घर में रहेगी जलती ये चिंगारी - दामिनी की इक कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वो तो दिल्ली की इक लड़की थी,
वीरांगनी -
खूब लड़ी दामिनी वो तो भारत की इक लड़की थी .....


धन्यवाद सारंग जी.


हमारे लिए इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या होगी कि इस देश मेँ लडकिया ना तो अपनी माँ की कोख मेँ सुरक्षित है,और ना ही बाहर।



भगवान् इस
लड़की की आत्मा को चिर शांति प्रदान
करे ....और उसके परिवार को हिम्मत और
हौसला प्रदान करे !!!!


लेखक - अभिषेक सुमन

Monday, 24 December 2012

तुम बहुत अनमोल हो सचिन



क्रिकेट जगत के लिए वनडे से सचिन तेंदुलकर का संन्यास लेना दुखद है। हालांकि थोड़ी राहत की बात यह है कि कुछ समय के लिए ही सही इस दिग्गज बल्लेबाज के चाहने वाले मास्टर-ब्लास्टर को क्रिकेट के लंबे प्रारूप में खेलते हुए देख पाएंगे। खेल और शायद जीवन की यह सच्चाई है कि हर अच्छी चीज का अंत होता है और आज सचिन के साथ भी यही हुआ।
सचिन जैसा बल्लेबाज पीढ़ी में एक बार पैदा होता है। उनके साथ खेलना किसी भी क्रिकेटर के लिए गौरव की बात है और मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने उनके साथ इतने लंबे समय तक खेला और क्रिकेट का लुत्फ उठाया। मैंने पहली बार उन्हें इंदौर में अंडर-15 कैंप के दौरान देखा था। उनमें गजब की प्रतिभा थी, लेकिन तब यह कोई नहीं सोच सकता था कि वह इतना कुछ हासिल करेंगे। मेरा हमेशा से ही मानना रहा है कि आप में प्रतिभा जन्मजात हो सकती है, लेकिन आप इससे किस तरह अपने करियर को बुलंदी पर पहुंचाते हैं यह अहम होता है और सचिन इसके जीते जागते उदाहरण हैं।
सचिन ने क्रिकेटरों को बड़ी इज्जत दिलाई है। हर इंसान को एक ना एक दिन संन्यास लेना पड़ता है। इसलिए हमें सचिन के फैसले का सम्मान करना चाहिए।
लेखक के स्वतंत्र विचार हैं | सौरव गांगुली के ब्लॉग से कुछ लिया गया है |
लेखक - अभिषेक सुमन

Wednesday, 19 December 2012

एक लड़की होने का दर्द





बलात्कार की घटनाएं न सिर्फ पीड़ितों के जीवन पर कहर बनकर टूटती हैं बल्कि परिवार और समाज पर भी धब्बा होती हैं। ऐसी घटनाएं आधी आबादी (महिलाओं) के मन में खौफ पैदा करती हैं। हमारा समाज और नेतृत्व महिलाओं को इस खौफ से निकालने के बजाए उन पर और अधिक पाबंदी लगाने की वकालत करता है।

दिल्ली में रविवार को गैंगरेप का शिकार बनी छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है. सोमवार को अस्पताल में भर्ती हुई छात्रा की मौत से जंग जारी है, लेकिन इस बीच गजब की हिम्मत दिखाते हुए इस लड़की ने अपनी मां को एक संदेश लिखा.

पीड़ित छात्रा वेंटीलेटर पर है. डॉक्टरों की कहना है कि अभी उसके बारे में कुछ कहा नही जा सकता, जख्म गहरे हैं और हालात नाजुक है. पीड़ित छात्रा अभी भी कुछ बोल नहीं पा रही है लेकिन उसने अपनी मां को संदेश लिखा और इस संदेश से हमारे समाज का एक कड़वा सच सामने आ गया है.
संदेश में उसने लिखा, 'उस रात मेरा क्रेडिट कार्ड भी चला गया. वो दरिंदे मेरा मोबाइल भी उठा कर ले गए, लेकिन घर पर जो मेरा पुराना मोबाइल पड़ा है उसमें मेरे दो दोस्तों का नंबर है. उन्हें फोन करके बोल दीजिएगा कि मैं तीन महीने के लिए बाहर गई हूं.'
ये एक लड़की होने का दर्द है. इस दर्द को समझना भी आसान नहीं है. लेकिन ये लड़की ना सिर्फ ये दर्द बर्दाश्त कर रही है बल्कि पूरे जज्बे के साथ इससे लड़ भी रही है. लेकिन शायद ये लड़की होने की मजबूरी है या फिर हमारे समाज और उसकी सोच से जो माहौल बना है उसकी मजबूरी. ये लड़की अपने दोस्तों के बीच वापस तो जाना चाहती है, लेकिन नहीं चाहती कि उन्हें कुछ भी पता चले.
पीड़ित छात्रा को ये नहीं पता कि दो दिन से पूरा देश बस उसकी ही चर्चा कर रहा है. उसे ये भी नहीं पता उसके साथ आज पूरा समाज खड़ा है, उसे हौसला देने के लिए हर शख्स आगे आने को तैयार है. लेकिन इस सब के बीच एक बड़ा सच ये भी है कि जिस लड़की के साथ ऐसी बड़ी वारदात हो जाती है. वो भी सबसे पहले इसे छिपाना चाहती है.

एक अपील,हर एक नागरिक से जो सोचता है कि जो हुआ गलत है और इस तरह के अमानवीय व्यवहार के खिलाफ सख्त नियम होने चाहिए..हम सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानून की मांग करते हैं,कृपया इस पोस्ट को SHARE करे और इस मुहीम के प्रति अपना समर्थन दिखाए!!

लेखक अभिशेक सुमन