Friday, 16 May 2014

अच्छे दिन आने वाले हैं।



दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में चुनावी नतीज़ों की इबादत साफ़ होते ही यह तय हो गया कि नरेंद्र दामोदर दास मोदी ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। हर भारतवासी को गर्व होना चाहिए की उसका अगला प्रधानमंत्री "पूरे आत्मविश्वास से हिंदी बोलने वाला","भारतमाता की जय" का जयकारा बिना शर्मिंदगी महसूस किए लगाने वाला और एक गरीब का बेटा,"चाय बेचनेवाला" होगा। लोकतंत्र के लिए इससे बड़ी ख़ुशी और क्या हो सकती है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव का नायक, एक ऐसा सख़्श बना, जिसने ख़ुद की क़ाबिलियत से भारतीय राजनीती में अपनी एक अहम् पहचान बनाई।मोदी की ऐतिहासिक जीत ने राजनीती और खासकर चुनाव की तासीर ही बदल दी। साथ ही यह संदेश भी स्पष्ट कर दिया कि विकास को नज़रअंदाज़ कर जातिवाद और सांप्रदयिकता का मुद्दा अब लोगों को नहीं भरमा सकता।

गौरतलब है कि भारतीय राजनीती के इतिहास में क़रीबन ३० साल बाद किसी पार्टी को स्पष्ट जनादेश मिला है। और इसका सारा श्रेय नरेंद्र मोदी को ही जाता है। ६३ साल की उम्र में मोदी ने जिस तरह बिना थके बिना रुके धुंआधार प्रचार किया,उसके जरिए उन्होंने दिखा दिया कि ज़ज्बे के सामने उम्र बाधक नहीं बन सकती। मोदी की ख़ासियत यह रही कि उन्होंने हरेक तबके की बात की और हर वर्ग के भीतर आशा का संचार किया। देश की जनता करप्शन,सुस्त आर्थिक सेहत,इन्फ्रास्ट्रक्चर में कमी,गरीबी,बेरोज़गारी जैसे अनगिनत मुद्दों से परेशान थी। मोदी ने इन्हीं मुद्दों को अपना हथिआर बना,सवा सौ करोड़ देशवासियों की बात कर अपने सपने को सबका सपना बनाने में क़ामयाब हुए। उन्होंने अपनी हर चुनावी रैली के दौरान सिर्फ और सिर्फ विकाश को मुद्दा बनाकर लोगों का दिल जीत लिया। लोगों ने भी वर्त्तमान यूपीए सरकार को धूल चटाते हुए अपनी सारी उम्मीदें मोदी के कन्धों में टिका दी।

भाजपा की इस बड़ी जीत से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एक स्थायी सरकार बनने का रास्ता साफ़ हो गया। इसका फ़ायदा यह होगा कि देशहित में कोई भी बड़ा फ़ैसला लेने से पहले सरकार को किसी भी दिक्कतों का सामना करना नहीं पड़ेगा। विदेश नीति के मोर्चे पर भी सरकार स्वंतंत्र तरीके से फैसला लेने में सक्षम होगी।

अब देखना यह दिलचस्प होगा की नरेंद्र मोदी लोगों से किये उन तमाम वादों को कब तक पूरा करतें हैं। या फिर हर बार की ही तरह इस बार भी सब कुछ हवा-हवाई ही होगा। खैर नरेंद्र मोदी के गुजरात को देखें तो आशा की किरण दिखती ही है। आशा करतें है कि मोदी जी गुजरात की तरह ही देश को भी एक नयी ऊंचाई पर ले जाने में क़ामयाब होंगे। आशा करतें हैं कि "अच्छे दिन आने वाले हैं"।  

Saturday, 5 April 2014

भारत के युवा बदलेंगे भारत की तस्वीर


युवा वर्ग किसी भी काल या देश का आईना होता है जिसमें हमें उस युग का भूत, वर्तमान और भविष्य, साफ़-साफ़ दिखाई पड़ता है । इनमें इतना जोश रहता है कि ये किसी भी चुनौती को स्वीकारने के लिये तैयार रहते हैं । चाहे वह कुर्बानी ही क्यों न हो, नवयुवक अतीत का गौरव और भविष्य का कर्णधार होता है और इसी में यौवन की सच्ची सार्थकता भी है ।

हर देश की तरक्की में वहां के युवाओं का बहुत बड़ा हाथ होता है,यूँ कहें तो युवावर्ग देश के भाग्य विधाता होते हैं। हर क्षेत्र की भांति राजनीति में भी युवाओं के सक्रिय भागीदारी की अतंत्य आवश्यकता है।जहाँ तक दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का सवाल है तो यहाँ के युवाओं की राजनैतिक भागीदारी काफ़ी कम रही है। किन्तु भारत में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर इसबार युवाओं में ख़ासकर काफ़ी दिलचस्पी देखने को मिल रही है।

गौरतलब है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया जारी है। इस बार भारत में आम चुनाव कई मायनों में अलग है।16वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव में युवा मतदाता बड़ी संख्या में वोट देने जा रहे हैं। आम चुनावों में युवा मतदाता निर्णायक भूमिका निभाएंगे। अलग-अलग अध्ययनों के मुताबिक़ यह पता चला है कि युवाओं ने कभी किसी भी राजनीतिक दल के पक्ष में जमकर वोट नहीं किया है। यह हक़ीक़त कम से कम पिछले पांच आम चुनाव (१९९६, १९९८, १९९९, २००४ और २००९) के दौरान साफ़ नज़र आया है। युवा मतदाता हमेशा से विभिन्न राजनीतिक दलों में विभाजित होते रहे हैं।युवाओं का मत भी ठीक उसी प्रकार बँट जाता है,जैसा की दूसरे वर्ग के मतदाता बंटते हैं।भारत जैसे विशाल देश में भाषा, धर्म, जाति, क्षेत्र इत्यादि के आधार पर कई तरह की विविधताएं मौजूद हैं और युवा वर्ग भी काफ़ी हद तक इन विविधताओं को मद्देनज़र रखते हुए ही अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं।

किन्तु इस बार के चुनाव में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि भारत का युवा किसके पक्ष में जमकर वोट करता है या फ़िर हर बार की तरह इस बार भी उनका वोट बँट जायेगा। माना जा रहा है कि इस बार के युवाओं का मत,किसी भी राजनीतिक दल को चुनाव हरा सकता है या फिर किसी दल को अपने दम पर चुनाव जिता सकता है। इसकी वजह यह है कि ऐसे मतदाताओं की संख्या क़रीब उतनी है जितने मत पाकर कांग्रेस ने पिछले आम चुनाव में सबसे ज़्यादा सीटें जीती थीं और दूसरी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की थी।

इससे यह साफ़ स्पष्ट होता है कि इस बार भारतीय राजनीति की तस्वीर बदलने का सारा दारोमदार युवा वर्गों पर ही है। दूसरे शब्दों में कहें तो "अगला प्रधानमंत्री देश के युवा निर्धारित करेंगें"

Thursday, 3 April 2014

देश से जाति और धर्म आधारित राजनीति को खत्म करने की आवश्यकता है।



विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में आगामी लोक - सभा चुनाव की सरगर्मियाँ परवान चढ़ने को है . सभी छोटी - बड़ी राजनीतिक पार्टियाँ भिन्न - भिन्न वर्गों को लुभाने में जुटी हुई है . हर बार की भाँती इस बार भी सभी मतदाताओं को एक से बढ़कर एक लोक - लुभावन वादों का स्वाद चखाया जा रहा है . इतना ही नहीं सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों द्वारा जाती और धर्म को एक बहुत बड़ा चुनावी मोहरा बनाकर पेश किया जा रहा है .

भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि यहाँ की आधी से भी ज्यादा आबादी , जाति और धर्म के आधार पर वोट करती है . ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि 64 साल के गणतंत्र के बाद भी आखिर क्या कारण है कि भारत से जाति और धर्मं पर आधारित राजनीति खत्म नहीं हो पा रही है . इसके लिए अगर कोई ज़िम्मेदार है तो " मतदाताओं की सोच " .

ख़ास कर ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाता लोग इस तरह की मानसिकता से पीड़ित है . एक तो उनके अंदर जागरूकता और सही जानकारियों का अभाव होता है और उनकी इन्ही कमज़ोरियों का फायदा उठाकर राजनीतिक दल उन्हें जाति और धर्मं के आधार पर विभाजित कर अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेकते रहतें हैं . शहरी क्षेत्रों में भी ऐसी समस्या है किंतु उसका अनुपात काफ़ी हद तक कम है . कभी - कभी ऐसी स्थिति पैदा कर दी जाती है कि ना चाहते हुए भी लोग धर्मं और जाती के आधार पर वोट करने को मज़बूर हो जाते हैं . चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियाँ अपने मेनिफेस्टों में कुछ इस तरह की लोक - लुभावन वादें कर देती है , जिसका लाभ किसी एक धर्मं या सम्पर्दाय के ही लोगों को मिलता है , ऐसे में उस धर्मं या समपर्दाय के लोगों का वोट उस राजनीतिक दल को ही जाना तय हो जाता है . और ऐसी स्थिति लोकतंत्र की परिभाषा में दरार पैदा करती है .

यदि सही मायने में देखें तो राजनीतिक दलों के बीच प्रतिस्पर्धा विकास के आधार पर होनी चाहिए , तभी सही मायने में लोकतंत्र भी परिभाषित होगा और की भलाई भी सही मायने में होगी लोगों . मतदाताओं को भी ये सुनिश्चित करना ही होगा कि वो हर हाल में वैसी पार्टी को ही चुनेगें , जो विकास की राजनीती करतें हैं . महज़ वोट बैंक की राजनीती करने वाले उन तमाम दलों को बाहर का रास्ता दिखाना ही होगा . सभी मतदाताओं को जाति , धर्मं और सम्पर्दाय से उपर उठकर देश के लिये सोचना होगा . हमसब पहले भारतवासी है , फिर एक हिन्दू , मुस्लिम या फ़िर कुछ और हैं . इसलिए हमसबों को एकजुट होकर एक राष्ट्रव्यापी आवाज़ उठाने की आवश्यकता है .

तो आज सपथ लेते हैं कि आगामी लोक - सभा चुनाव में जाती और धर्म से उपर उठकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें . हमसब देश के भाग्य - विधाता , देश की अखंडता और अस्मिता को बनाये रखने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगें .

जय हिन्द , जय भारत